शुजालपुर: रेलवे फाटक नंबर 72 बना परेशानी का कारण, आवागमन बाधित
शाजापुर जिले के अकोदिया स्थित सुंदरसी मार्ग पर रेलवे फाटक नंबर 72 इन दिनों आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले इस फाटक पर लंबे समय से कार्य जारी है, लेकिन हालात अब भी खराब हैं। फाटक पर गिट्टी और बड़े ब्लॉक डाले जाने से दोपहिया व चारपहिया वाहनों का निकलना कठिन हो गया है। दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों