हुज़ूर: भोपाल में कचरे में राष्ट्रीय ध्वज जलाने का मामला, नगर निगम के 2 कर्मचारी हुए गिरफ़्तार
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज जलाने के मामले में 2 निगम कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि मामला बीते दिनों 5 जुलाई का है। शाहपुरा के भरत नगर के वार्ड क्रमांक 50 में कुछ लोग कचरे में तिरंगा जलाते हुए पाए गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो बना लिया।