फतेहपुर शेखावाटी के वार्ड नंबर 48 में घर में घुसकर घरेलू सामान के साथ 80 कबूतर चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी रफीक ने मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से चुराए गए 15 कबूतर भी बरामद कर लिए।