नावकोठी: पहसारा में नव चयनित एसडीएम कुमार सेनजीत का नागरिक अभिनंदन,सर्वमंगला विद्या विहार में भव्य स्वागत।
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पंचायत भवन और सर्वमंगला विद्या विहार परिसर में नव चयनित एसडीएम कुमार सेनजीत का भव्य नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी सहित विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक और बुद्धिजीवी शिक्षाविद सहित अन्य लोग शामिल हुए। लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।