बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न, पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहुति काशी घाट पर हुई
बिक्रमगंज शहर में काव नदी के तट पर स्थित काशी घाट पर आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सूर्यनारायण यज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यह अनुष्ठान 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।