धौरहरा: धौरहरा कस्बे में बाइक सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र अशोक कुमार ने बताया है। कि उनके पिता वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला जवाहर नगर कोतवाली क्षेत्र धौरहरा के निवासी थे। जो बीते दिवस एक शादी समारोह में बाइक पर सवार होकर गये थे।जहां से वापस आते समय जटपुरवा गांव के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी।