निघासन: भिड़ौरी गांव में बाघ के हमले से महिला की मौत, DFO ने मृतका के परिजनों से की मुलाकात, दी आर्थिक सहायता और दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर निघासन वन रेंज अंतर्गत भिड़ौरी गांव में बीते दिन बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जहां आज सोमवार को डीएफओ कीर्ति चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ₹10,000 की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। डीएफओ ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।