बीना: पाराशरी फाटक पर ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Apr 2, 2026 2 दिन पहले पाराशरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरने से अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पुलिस की मदद से उपचार के लिए उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। लेकिन लगातार प्रयास की बाद भी पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर सकी। पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।