ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा में पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
Biaora, Rajgarh | Jun 28, 2026 मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा सिविल अस्पताल रविवार को सुबह 10:00 बजे करीब पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा भी पिलाई। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।