मधेपुरा: मधेपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर मास्टर प्रशिक्षकों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12 बजे कलाभवन सभागार में मास्टर प्रशिक्षकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी एवं उसके प्रभावी संचालन की समीक्षा करना था।