मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर गांव में मंगलवार को पटाखा फटने से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना तेज था कि बच्चे का पेट फट गया और उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर वार्ड नंबर 12 निवासी अखिलेश यादव के पुत्र अमन राज सुबह एक गिलास में पटाखा डालकर जला रहा था।