बालोद: जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 17 फरवरी को होगा
Balod, Balod | Feb 14, 2024 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 17 फरवरी 2024 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित आम जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।