कोडरमा: लोचनपुर पुल के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत
शनिवार की देर संध्या 6:00 बजे कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर पुल के समीप बाइक से घूमने गए बाइक सवार की ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार रजक उम्र 25 वर्ष पिता राधे रजक ग्राम लोचनपुर निवासी के रूप में हुई है।