कोडरमा: कोडरमा से स्कॉर्पियो चोरी मामले का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्वेदन, बिहार के वैशाली से 4 अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद
जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में गिरिडीह रोड स्थित विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास के समीप से 11 जून को चोरी की गई।स्कॉर्पियो के मामले का उद्वेदन करते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह के द्वारा एक अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया गया है। मामले में बिहार से चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और कई सामान भी बरामद किए गए।