कोडरमा: बकरीद को लेकर तिलैया थाना में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रखी जाएगी विशेष नजर : थाना प्रभारी
बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शनिवार को तिलैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया। मौके पर शहर के कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों ने बकरीद के दौरान थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की