रामपुर: रामपुर क्षेत्र के बिलासपुर तिराहे के पास 11000 की एचटी लाइन का तार युवक के ऊपर गिरने से हुई मौत
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 रामपुर में खाना लेने गए युवक पर होटल के बाहर 11 हजार की एचटी लाइन गिर गई। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना थाना स्वार इलाके की है। यहां के मोहल्ला चक स्वार में रहने वाले तन्नू (28) कॉस्मेटिक का काम करते थे। आज शाम वह होटल से खाना लेने गया था।