रामपुर: रामपुर क्षेत्र के शाहबाद रोड पर तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा से टकराई, बाइक पर सवार दो कांवड़िया गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 रामपुर में हरिद्वार से कावड़ ला रहे दो कावड़िए सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सिर में चोट लगने से एक को मुरादाबाद रेफर किया गया है। हरिद्वार से कांवड लेकर कांवडिए रोहित, आकाश निवासी ग्राम टाण्डा थाना शाहबाद मोटर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा से टकरा गई।