रामपुर: जगतपुर मझरा गांव में एक मजदूर को दीवार से करंट का झटका लगा मजदूर के सिर में गंभीर चोट जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर मझरा गांव में 1मजदूर अपने मकान की दीवार पर काम कर रहा था कि अचानक करंट का झटका मजदूर को दीवार से लगा मजदूर दीवार से नीचे गिरकर घायल हो गया।आनन फानन में मजदूर के परिजनों ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले आए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने घायल मजदूर को भर्ती कर लिया। घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।