महोली: पिसावां इलाके में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में लगी भीषण आग, किसानों की फसल जलकर हुई खाक
Maholi, Sitapur | Apr 15, 2026 जनपद के पिसावां इलाके के तीन अलग-अलग गांव में हाई टेंशन लाइंस से निकली चिंगारी से खेतों सहित लिप्टिस के पेड़ों में आग लग गई थी बताया जा रहा है आज की चपेट में आ जाने से कई किसानों की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया था तब तक किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई थी किसानों में मातम जैसा माहौल है।