जमुआ: भिखोडीह में दुर्गा मंडप पुनर्स्थापना पर कलश यात्रा, 551 महिलाएं शामिल हुईं, 'जय श्रीराम' के नारे गूंजे
Jamua, Giridih | Apr 11, 2026 जमुआ के चित्तरडीह पंचायत के भिखोडीह गांव में सार्वजनिक दुर्गा मंडप के पुनर्स्थापना के अवसर पर शनिवार को 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 महिलाओं और कन्याओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा भिखोडीह से तरडीहा होते हुए कुम्हरगढ़िया स्थित उसरी उतरबहानी नदी तक पहुंची, जहां से विधि-विधान के साथ जल भरकर श्रद्धालु पुनः गांव लौटे।