पन्ना: अमानगंज वन क्षेत्र में टाइगर का तांडव, तारा गांव में शिकार के बाद रेस्क्यू, हाथियों की मदद से बेहोश कर जंगल में छोड़ा
Panna, Panna | Apr 26, 2026 पन्ना जिले के अमानगंज वन परिक्षेत्र में टाइगर की दहशत लगातार बनी हुई है। जसवंतपुरा और विक्रमपुर के बाद ग्राम तारा में टाइगर ने रिहायशी इलाके में घुसकर दो बछड़ों को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया।