फूलपुुर: तेज हवाओं और बारिश से मौसम में आया बदलाव, गर्मी से मिली राहत
फूलपुर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन करीब 2 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।मौसम सुहाना होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और ठंडी हवाओं का आनंद लिया। इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है।