हेरहंज: सलैया पंचायत के टोंगरी टोला में आंधी तूफान से बिजली के पांच खंभे क्षतिग्रस्त,20 घंटे से बिजली सेवा बाधित
हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत के टोंगरी टोला में अचानक आई आंधी तूफान से टोला स्थित कई पेड़ गिर गए। जबकि बिजली के पांच खंभे क्षतिग्रस्त हो गया । बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से टोंगरी टोला क्षेत्र के करीब 50 घरों में पिछले 20 घंटे से बिजली सेवा बाधित है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और बिजली संबंधित कोई कार्य नहीं हो पा रहा है