दावथ: दावथ विद्युत जेई ने ऊर्जा चोरी को लेकर तीन लोगों के विरूद्ध जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।
Dawath, Rohtas | Mar 19, 2024 बिलिंग गुणवत्ता एवं बकायेदार उपभोक्ताओं की जांच को लेकर एक जांच दल का गठन किया गया। ऊक्त जांच के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर दावथ कनीय विद्युत अभियंता, अर्जुन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की है। बताते चले कि बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र की राशि बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काट रही है ।