दावथ: परमेश्वरपुर पयहारी कुटी धाम में वार्षिक गुरु पूजा सह फाल्गुन उत्सव 2024 का हुआ आयोजन, विशाल भंडारा भी हुआ
Dawath, Rohtas | Mar 17, 2024 प्रखंड क्षेत्र के मालियाबाग परमेश्वरपुर स्थित श्री पयहारी कुटी धाम में वार्षिक गुरु पूजा सह फाल्गुन उत्सव 2024 का आयोजन हुआ। इसे लेकर सुबह विशेष पूजा के साथ यज्ञ मंडप में हवन के बाद भव्य आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। संध्या में आश्रम परिसर में विशाल महाभंडारा भी हुआ।