सगड़ी: परशुरामपुर नहर पुल के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Sagri, Azamgarh | Apr 28, 2026 आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बिलरियागंज मार्ग पर परशुरामपुर नहर पुल के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । चकलालचंद निवासी अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए ।