सोनो: झाझा में पुलिस अधिकारी और महिला सिपाही के साथ की मारपीट,दो गिरफ्तार
Sono, Jamui | Jun 21, 2024 धमना काली के वार्षिक पूजा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं महिला सिपाही के साथ आधा दर्जन युवकों ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य लोग का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।