शाहनगर: आकाशीय बिजली का कहर: किसान की मुर्रा भैंस की मौत, लाखों का हुआ नुकसान
पन्ना जिले के शाहनगर तहसील अंतर्गत सर्रा गांव में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब सर्रा निवासी लालजी प्रसाद यादव के घर के पास आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान उनकी मुर्राह नस्ल की भैंस इसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।