शाहजहांपुर: पेट्रोल पंप पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: संचालक ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा स्थित कनौजिया पेट्रोल पंप पर सोमवार रात 9 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। संचालक ने बताया कि आग से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की मदद से कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने