कानपुर: हैलेट अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
हैलेट अस्पताल परिसर में शनिवार 10:00 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवक का शव लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रयास जारी है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।