कानपुर: जाजमऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में लेदर कारोबारी की पत्नी जली, पति पर जिंदा जलाने का आरोप
कानपुर के एक बड़े लेदर कारोबारी की पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और दहेज में कार व कैश की डिमांड पूरी नहीं होने पर जिंदा फूंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला 50 फीसदी से ज्यादा जल गई है और उसका उर्सला में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात 8:00 बजे बताया मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।