बांधवगढ़: रेडक्रॉस सोसायटी ने बढ़ाया मदद का हाथ, सड़क दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के लिए ₹10 हजार की सहायता दी
उमरिया जिले में मानवता की मिसाल पेश करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी ने नौरोजाबाद के ग्राम निपनिया निवासी श्रीमती सुमित्रा सिंह राठौर के उपचार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रीमती राठौर का इलाज जबलपुर के मुखर्जी अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सहायता के लिए कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी