जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के द्वारा दो अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर किया गया।