कलान: मोहल्ला शिव नगर में एक मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर
कलान। नगर पंचायत की मोहल्ला शिवनगर आशा बहू मीना देवी पत्नी मुनीष कुमार ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पड़ोस के कुछ लोग रंजिश मानते हैं और कहते हैं कि तेरी रहीसी देख लेंगे।इसी बीच 22 अप्रैल की रात लोगों ने घर में घुसकर सोने की जंजीर एवं तीन अंगूठी झाले चांदी की पायल चोरी कर ली।