राठ: फरसौलियाना इलाके में करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों का कहना- लोहे के गेट में आ रहा था करंट
Rath, Hamirpur | Apr 5, 2026 राठ कस्बे के फरसौलियाना इलाके में आज रविवार की सुबह करंट लगने से 36 वर्षीय एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला के पति का कहना है कि लोहे के गेट में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी पत्नी की मौत हुई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।