रामपुर: नगर पालिका चेयरपर्सन ने नाले की साफ-सफाई का लिया जायजा, मीडिया से कहा- बरसात में नहीं होगी जल भराव की समस्या
Rampur, Rampur | Apr 27, 2025 नगर पालिका के चेयरपर्सन सना खान ने बाबा दीप सिंह नगर में पहुंचकर नाले की साफ सफाई का जायजा लिया है। मीडिया से कहा बरसात के मौसम में इस बार नगर में जल भराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी,15 मई से पहले नाले की साफ सफाई हो जाएगी। बेहतर तरीके से नाले, नालियों की साफ सफाई चल रही है। रविवार की शाम 4:00 बजे नगर पालिका चेयरपर्सन ने मीडिया से मुखातिब होकर यह बात कही है।