रामपुर: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने हैप्पीनेस प्रोग्राम का किया आयोजन
Rampur, Rampur | Apr 27, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया । जिसमें मनोचिकित्सक डॉ कुलदीप सिंह चौहान द्वारा थाना व पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मानसिक तनाव के लक्षणों एवं तनाव मुक्त रहने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।