दुधि: दुद्धी में ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
दुद्धी नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के मकतब जब्बरिया ईदगाह में हाफिज मसऊद रजा की इमामत में बड़ी संख्या में नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा की।