पेटरवार: अम्बाडीह में मंदिर के गुम्बद निर्माण के दौरान मिस्त्री की गिरकर मौत
पेटरवार प्रखंड के अम्बाडीह गांव में मंदिर के गुम्बद निर्माण के दौरान हुई दुर्घटना में एक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मिस्त्री ऊंचाई पर गुम्बद का काम कर रहा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।