मुरैना नगर: मुरैना न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चोरी कांड,200 ग्राम से 40 से 45 तोला तक पहुंचा सोने चोरी का दावा,जल्द खुलासे की मांग।
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर हरेश परमार के सूने घर में चोरी की घटना में नया दावा सामने आया है। पहले 200 ग्राम सोना बताया गया था, अब 40-45 तोला सोना और नकदी की बात कही जा रही है। मोनू मावई ने कहा कि यह पहली ऐसी वारदात है, लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।