खिलचीपुर: खिलचीपुर में प्रभात फेरी निकालकर मनाया वल्लभाचार्य जी का 549वां प्राकट्य महोत्सव, श्रद्धालुओं ने गाए कृष्ण भक्ति के गाने
खिलचीपुर में श्री वल्लभाचार्य जी के 549वें प्राकट्य महोत्सव पर आयोजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद ने आज सोमवार की सुबह 8 बजे से नगर में प्रभात फेरी निकाली। फेरी की शुरुआत बड़ी हवेली स्थित श्री कल्याणराय मंदिर से हुई। वल्लभाचार्य जी के चित्र और पुष्टिमार्ग के ध्वज की पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। पुरुष श्रद्धालुओं ने सफेद कपड़े पहने थे।