गोंडा: अर्जुनपुर बरजोरपुरवा के शख्स ने पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में मारपीट करने का लगाया आरोप, 3 लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Gonda, Gonda | Mar 16, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी सत्यराम ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 11 मार्च 2024 की शाम को पीड़ित अर्जुनपुर के रहने वाले सहबू के घर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास अर्जुनपुर निवासी 3 लोगों ने उसकी साइकिल में बाइक लड़ाकर उसे गिरा दिया और फिर मारपीट की।