झालरापाटन: हरनावदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती हरनावदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने रविवार सुबह 7:00 बजे बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए हरनावदा पुलिस को सूचना भेजी है। मृतक की पहचान उजन पूरा के रहने वाले कमलेश के रूप में हुई है।