आज दिनांक 22 नवम्बर को दोपहर करीब 3 बजे बामनिया के नारेला रोड पर दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार बामनिया के एक बड़े तंबाकू व्यापारी के घर में दोपहर के समय कुछ अज्ञात लुटेरे घुस आए। उस वक्त घर में अकेली महिला मौजूद थी।लुटेरों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए सोने का मंगलसूत्र और नगदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।