चैनपुर: मंगरदाहा घाटी में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तलैया बभनडी का युवक गंभीर रूप से घायल
चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में तलैया बभनदी का युवक राकेश कुमार जख्मी हो गया। उसके पिता बाल बाल बचे। युवक का इलाज एमएमसीएच में किया गया। समय पर इलाज होने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे हुई।