ब्यावरा: ब्यावरा में मुस्लिम समाज के द्वारा निकाला गया ताजियों का जुलूस
Biaora, Rajgarh | Jun 27, 2026 हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मुस्लिम समाज के द्वारा ब्यावरा में शनिवार को सुबह 11 बजे करीब ताजियों का जुलूस निकाला गया। ताजियों का जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।