बारुन: गठौली में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 13 घर जलकर हुए राख, लाखों की संपत्ति हुई नष्ट
बारुण प्रखंड की गठौली पंचायत स्थित गठौली गांव में बुधवार को बिजली के दो तारों के आपस में टकराने (शॉर्ट सर्किट) से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 13 परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची।