चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव–पलिया नहर में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह शव 11 बजे के करीब शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अजय सिंह के रूप में हुई है, जो किनोडीहरी गांव निवासी बिंदेश्वरी सिंह के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि अजय सिंह गुरुवार की शाम बाइक से घर से निकले थे।