पनागर: रेल हादसा: सतपुला ब्रिज के पास ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब सतपुला ब्रिज के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी रेलवे ट्रैक मेंटेनर अभिषेक सिंह परिहार (34 वर्ष) द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रांझी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे मे