मोदीनगर: न्यू विकास नगर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मिठाई दुकान में घुसी तेज रफ़्तार कार
सचिन कुमार की रेलवे स्टेशन के पास मिठाई की दुकान हैं। वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेवल की कार उनकी दुकान में घुस गई। कार के दुकान में घुसने पर दुकान में रखा कीमती सामान टूट गया था। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। कार सवार ने दुकान में हुए नुकसान की भरपाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझोता हो गया।